UttarakhandBig News

दिल्ली चुनाव में प्रचार करेंगे सीएम धामी, स्टार प्रचारकों की लिस्ट में इन दिग्गजों का नाम हैं शामिल

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर ली है. बीते बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपनी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम भी शामिल है.

दिल्ली चुनाव में प्रचार करेंगे सीएम धामी

बीजेपी की ओर से जारी की गई लिस्ट में 40 स्टार प्रचारकों के नाम शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ अमित शाह, जगत प्रकाश नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गड़करी, पियूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम दिग्गजों के कंधे पर दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी है.

स्टार प्रचारकों की लिस्ट

cm dhami news

सीएम धामी की लगातार बढ़ रही डिमांड

बता दें यह पहली बार नहीं है जब सीएम धामी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार की जिम्मेदारी दी गई. इससे पहले भी वह राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार कर चुके हैं. सीएम धामी की प्रचार शैली और लोगों से जुड़ने की क्षमता के कारण उनकी डिमांड लगातार बढ़ रही है. भाजपा का मानना है कि सीएम धामी के प्रचार से दिल्ली में पार्टी को सकरात्मक असर मिलेगा. इसके साथ ही उत्तराखंड के प्रवासियों में भाजपा के पक्ष में माहौल बनेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें