सेंट्रियो मॉल पहुंचे सीएम धामी, गौ माता पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ देखी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को न्यू कैंट रोड स्थित सेंट्रियो मॉल पहुंचे, जहां उन्होंने गौ माता पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ देखी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, रेखा आर्य, कई विधायक, राज्यमंत्री, महानगर अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पार्टी और संघ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सीएम धामी ने सेंट्रियो मॉल में देखी गौ माता पर आधारित फिल्म ‘गोदान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि ‘गोदान’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने का माध्यम है। बता दें सीएम धामी इस फिल्म को उत्तराखंड में पहले ही टैक्स फ्री कर चुके हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें और गौ संरक्षण के महत्व को समझ सकें।
6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी फिल्म
गौरतलब है कि फिल्म ‘गोदान’ 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में कई सच्ची घटनाओं को भी शामिल किया गया है, जिससे इसे और प्रभावशाली बनाने की कोशिश की गई है। फिल्म का निर्देशन और निर्माण विनोद चौधरी ने किया है। सरकार को उम्मीद है कि इस फिल्म के माध्यम से लोगों में गायों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ेगी, साथ ही युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने के लिए प्रेरित होगी।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में ‘गोदान’ फिल्म टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी ने किया ऐलान