UttarakhandBig News

‘देसी-पहाड़ी’ मामले पर सीएम धामी ने दी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को चेतावनी, जानें क्या बोले CM

विधानसभा में शुरू हुआ ‘देसी-पहाड़ी’ विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बड़ी चेतावनी दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की एकता से खिलवाड़ करने वाला चाहे कोई भी क्यों ना हो उसे माफ नहीं किया जाएगा.

सीएम धामी ने दी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को चेतावनी

‘देसी-पहाड़ी’ मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बड़ी चेतावनी दी है. सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की एकता से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. किसी भी मंत्री, सांसद या विधायक को बख्शा नहीं जाएगा. सीएम ने कहा कि देवभूमि को लेकर दिए भड़काऊ बयानों को एक्शन लिया जाएगा.

उत्तराखंड की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों को नहीं मिलेगी माफी : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त लहजे में कहा कि सभी प्रकार के भड़काऊ बयानों को गंभीरता से लिया जाएगा. उत्तराखंड की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी. मंत्री हो या कोई भी विधायक किसी को भी माफ नहीं किया जाएगा.

मंत्री पद से हो सकती है प्रेमचंद अग्रवाल की छुट्टी!

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं. चर्चा यह भी है कि सरकार कैबिनेट मंत्री प्रेमचद अग्रवाल की मंत्री पद से छुट्टी भी कर सकती है. सीएम धामी के इस बयान के बाद साफ हो गया है कि सरकार पहाड़ी-देसी विवाद को और अधिक भड़कने से रोकने के लिए हर संभव कदम उठाने की तैयारी में है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें