Udham Singh Nagar NewsHighlight

खटीमा के पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे CM, पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने गृह क्षेत्र खटीमा स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में देवाधिदेव महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

पशुपतिनाथ मंदिर साग पूजा से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी झनकइयां स्थित वन शक्ति मंदिर पहुंचे। सीएम ने मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा।

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर ही प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति है। यहां के प्रत्येक मंदिर और धाम में लोक आस्था, परंपरा और संस्कृति के गहरे दर्शन होते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें