Dehradun NewsHighlight

अस्पताल में भर्ती UKD नेता दिवाकर भट्ट से CM Dhami ने की मुलाकात, जल्द स्वस्थ्य होने की कामना

बीते कई दिनों से UKD नेता और पूर्व विधायक दिवाकर भट्ट (Diwakar Bhatt in Hospital) अस्पताल में भर्ती है। ऐसे में उनका हाल चाल जानने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अस्पताल पहुंचे। इंद्रेश महंत हॉस्पिटल पहुंचकर सीएम धामी ने उनसे मुलाकात की। साथ ही उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की।

अस्पताल में भर्ती UKD नेता दिवाकर भट्ट से CM Dhami ने की मुलाकात

मंगलवार को सीएम धामी देहरादून के इंद्रेश महंत हॉस्पिटल पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। बताते चलें कि यूकेडी नेता इन दिनों स्वास्थ्य कारणों के चलते अस्पताल में भर्ती हैं।

सीएम धामी ने अस्पताल में चिकित्सकों से भट्ट जी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उनके उपचार से संबंधित सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने दिवाकर भट्ट से भेंट के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें