UttarakhandHighlight

बागेश्वर में फौजी के बेटे की मौत मामले पर सीएम धामी सख्त, कुमाऊं आयुक्त को दिए जांच के आदेश

बागेश्वर में फौजी के बेटे की मौत मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कुमाऊं आयुक्त को सौंप दी है। साथ ही लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बागेश्वर में फौजी के बेटे की मौत मामले पर सीएम धामी सख्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने bageshwar में एक सैनिक के डेढ़ साल के बच्चे की चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में हुई मृत्यु को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि किसी न किसी स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरती गई है।

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को दिए जांच के आदेश

सीएम धामी ने संवेदनशील मामले का संज्ञान लेते हुए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। सीएम ने कहा यदि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाई जाती है, तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि जनता की आस्था और जीवन की रक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें : फौजी के बच्चे को नहीं मिला इलाज, हुए मृत्यु, स्वास्थ्य के नाम पर बजट ठिकाने लगाने का नाम है उत्तराखंड

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें