Dehradun NewsHighlight

ऋषिकेश में बोले सीएम धामी, योग और अध्यात्म की वैश्विक राजधानी बनाने की दिशा में हो रहा काम

निकाय चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार की कमान सूबे की मुखिया संभाले हुए हैं. सोमवार को श्रीनगर, उत्तरकाशी, मसूरी के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रचार के लिए ऋषिकेश पहुंचे. जहां सीएम धामी ने मेयर प्रत्याशी शम्भू पासवान और अन्य भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील की.

योग और अध्यात्म की वैश्विक राजधानी बनाने की दिशा में हो रहा काम

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार ऋषिकेश को योग और आध्यात्म की वैश्विक राजधानी बनाने की दिशा में समर्पण के साथ काम कर रही है. सीएम ने कहा ऋषिकेश की जनता से उम्मीद जताई की वह भारी मतों से भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलवाने का काम करेंगे.

गौकशी की घटनाओं का किया सीएम ने जिक्र

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में गौकशी की घटनाओं को जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की टीम ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है. सीएम ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के उद्देश्य से काम कर रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें