Rudraprayag News

रुद्रप्रयाग में CM : स्व. अटल वाजपेयी और स्व. श्रीनिवास पोस्ती के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को रुद्रप्रयाग दौरे पर पहुंचे। गुप्तकाशी पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता स्व. अटल वाजपेयी और बीकेटीसी सदस्य स्व. श्रीनिवास पोस्ती के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

स्व. अटल वाजपेयी के आवास पहुंचकर सीएम ने दी श्रद्धांजलि

सीएम धामी ने वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता स्व. अटल वाजपेयी के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। सीएम ने स्व. अटल वाजपेयी के संगठनात्मक योगदान और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया।

पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा स्व. अटल वाजपेयी का जीवन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्व. अटल वाजपेयी का जीवन समाज और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।

BKTC सदस्य स्व. श्रीनिवास पोस्ती के आवास पहुंचकर CM ने दी श्रद्धांजलि

सीएम ने गुप्तकाशी में बदरी-केदार मंदिर समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व. श्रीनिवास पोस्ती के आवास भी पहुंचे। वहां पहुंचकर सीएम ने दिवंगत की आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। सीएम ने कहा कि स्वर्गीय श्रीनिवास पोस्ती का जीवन पूरी तरह से तीर्थयात्रा परंपराओं के संरक्षण और भक्तों की सेवा के लिए समर्पित था। उनका सेवाभाव, आस्था और सादगी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है, जिसकी स्मृतियां सदैव जीवित रहेंगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें