Char Dham YatraBig News

चारों धाम में कपाट खुलने के दिन मौजूद रहे सीएम धामी, यात्रा को दी नई ऊर्जा

उत्तराखंड की आर्थिकी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली चारधाम यात्रा जोर शोर से शुरू हो गई है. यात्रा के पहले ही दिन से यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है. इसी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारों धामों से लेकर प्रमुख यात्रा पड़ावों तक लगातार यात्रा तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. बता दें सीएम धामी कपाट खुलने के दिन चारों धामों में मौजूद रहने वाले पहले मुख्यमंत्री भी बने हैं.

चारों धाम में कपाट खुलने के दिन मौजूद रहे सीएम धामी

गौरतलब है कि चारधाम यात्रा का शुभारंभ 30 अप्रैल को गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुआ. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दिन पहले गंगोत्री और फिर यमुनोत्री धाम में पहुंचकर यात्रा तैयारियों का जायजा लिया. यमुनोत्री धाम में इससे पहले कोई भी सीएम, कपाट खुलने के दिन नहीं पहुंच पाए थे. इसी तरह सीएम धामी 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के दिन भी दोनों धामों में मौजूद रहे.

ऋषिकेश में भी सीएम यात्रियों से लगातार ले रहे हैं फीडबैक

बता दें इस तरह राज्य के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब कोई सीएम चारों धामों में कपाट खुलने के दिन मौजूद रहे. इससे जहां यात्रा तैयारियों को गति मिली, वहीं यात्रियों को भी बेतहर सुविधाएं मिल पाई. इसी तरह सीएम धामी चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव ऋषिकेश में भी लगातार यात्रा तैयारियों का जायजा लेते हुए, प्रबंधन अपने हाथ में लिए हुए हैं. सीएम लगातार यात्रियों से भी बातचीत करते हुए, फीडबैक ले रहे हैं.

सीएम ने दिए मौसम को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन- प्रशासन के अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्ग पर मौसम को देखते हुए खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मौसम प्रतिकूल होने पर यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए. साथ ही यात्रियों को भी मौसम की जानकारी दी जाए.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें