Dehradun NewsHighlight

सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में किया ट्यूलिप बल्ब का रोपण, पत्नी गीता और बच्चे भी दिखे साथ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास परिसर में विभिन्न प्रजातियों के ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी गीता धामी और दोनों बच्चे भी मौजूद दिखे।

सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री आवास में ट्यूलिप बल्ब का रोपण

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्तमान में फूलों की भारी मांग है, जिसके चलते राज्य में भी पुष्प उत्पादन से स्वरोजगार अर्जित करने की काफी संभावनाएं हैं। इसलिए किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ पुष्प उत्पादन की व्यावसायिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

सीएम ने किया बागवानी कार्यों का निरीक्षण

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में विभिन्न बागवानी कार्यों का भी निरीक्षण किया। फूलों की विभिन्न प्रजातियों के कार्यों को देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐसे प्रयासों की सराहना की।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें