UttarakhandHighlight

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी ने दिल्ली आवास में दी श्रद्धांजलि

Mahatma Gandhi death anniversary : महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बापू को दिल्ली आवास में श्रद्धांजलि अर्पित की.

सीएम धामी ने दिल्ली आवास में दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री धामी ने अपने दिल्ली आवास में महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी. सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि महात्मा गांधी ने अपने ओजस्वी विचारों से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अहिंसा और मानवता का पुजारी भी बताया है.

30 जनवरी को मनाई जाती है बापू की पुण्यतिथि

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को होती है जिसे उनके निधन के दिन के रूप में मनाया जाता है. नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी. गोडसे ने बापू को उस समय गोली मारी जब वे प्रार्थना सभा में भाग ले रहे थे. महात्मा गांधी के योगदान को न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में याद किया जाता है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें