Dehradun NewsHighlight
सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 75वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सीएम धामी ने दी सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखंड भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं ‘भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
अडिग राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक थे सरदार पटेल: CM
सीएम धामी ने कहा सरदार पटेल दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व और अडिग राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक थे। राष्ट्रहित के प्रति उनका अटल संकल्प, कर्तव्यनिष्ठा और निर्णायक नेतृत्व आज भी सुशासन, एकता और समावेशी विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।
ये भी पढ़ें: सरदार@150 यूनिटी मार्च: राजनाथ सिंह और CM सरदार गाथा कार्यक्रम में हुए शामिल, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि