Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

Chamoli Tunnel Accident में सीएम धामी ने जताया दुख, मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Chamoli Tunnel Accident: आज यानी 31 दिसंबर को चमोली की टीएचडीसी परियोजना में एक बड़ा हादसा हो गया। टनल के भीतर लोको ट्रेनों की टक्कर हो गई। जिससे मजदूरों में चीख पुकार मच गई। करीब 86 मजदूर घायल हो गए। ऐसे में इस हादसे पर मुख्यमंत्री सीएम धामी ने दुख जताया है।

चमोली टनल हादसे में सीएम धामी ने जताया दुख CM Dhami on Chamoli Tunnel Accident

चमोली के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टीएचडीसी परियोजना के दौरान हुए लोकोट्रेन हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है। सीएम धामी का कहना है कि इस मामले पर चमोली के जिलाधिकारी और एस.पी से बात कर घायलों के समुचित उपचार के निर्देश पर दिए गए हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि गनीमत रही की हादसे में किसी की मौत नहीं हुई। लेकिन कई लोग घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने सभी घायलों को जरूरत के मुताबिक हर प्रकार की सहायता देने का भरोसा जताया है।

chamoli

हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

राज्य आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि टोटल 86 लोग इस हादसे में घायल हुए है।जिनमें से 68 लोगों को चमोली जिला अस्पताल, 18 को पिपलकोटी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। तो वहीं चार लोगों को मामूली फ्रैक्चर हुआ है। बाकी घायल लोगों का इलाज कर छुट्टी दे दी गई है। सभी लोग खतरे से बाहर है। बता दें कि चमोली के जिलाधिकारी ने इस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें