HighlightDehradun News

सीएम धामी ने की केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से मुलाकात, National games के लिए किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात की. इस दौरान सीएम ने केंद्रीय मंत्री को नेशनल गेम्स के लिए आमंत्रित किया.

सीएम धामी ने की केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को उत्तराखण्ड में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रालय के तहत आने वाले ओएनजीसी और आईओसी से राष्ट्रीय खेलों में सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत स्पॉन्सरशिप दिए जाने का अनुरोध किया.

PM मोदी करेंगे National games का उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंत्रालय की तरफ से हर संभव सहायता की जाएगी. बता दें उत्तराखंड में 28 जनवरी से नेशनल गेम्स का आगाज हो जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने के लिए उत्तराखंड आ सकते हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें