Big NewsUttarakhand

सीएम धामी ने की NSA अजीत डोभाल से मुलाकात, ज्वलंत मुद्दों पर की चर्चा

सीएम धामी दिल्ली दौरे पर हैं। शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। सीएम ने उनसे मुलाकात कर ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। इस से पहले उन्होंने शुक्रवार को उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से नई दिल्ली में मुलाकात की थी।

NSA अजीत डोभाल से सीएम धामी ने की मुलाकात

सीएम पुष्कर सिंह धामी इन दिनों अपने दिल्ली दौरे पर हैं। शनिवार को सीएम धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। एनएसए से मुलाकात कर सीएम ने ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की।  इस दौरान दोनों की बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

इस से पहले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से भी की थी मुलाकात

शुक्रवार को सीएम धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्य में संभावित बिजली संकट से निपटने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से अतिरिक्त बिजली की मांग की है। उन्होंने राज्य को केंद्रीय पूल से मार्च 2024 तक 400 मेगावाट अतिरिक्त बिजली देने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया।

सीएम धामी की इस विशेष मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने मार्च 2023 तक 300 मेगावाट बिजली देने पर आभार भी जताया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिया कि केंद्रीय दल उत्तराखंड में बिजली की मांग और जरूरत का अध्ययन कर एक कार्ययोजना तैयार करेगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button