Haridwar NewsHighlight

सीएम धामी ने जगतगुरू आश्रम में सुनी पीएम मोदी के ‘मन की बात’, उत्तराखंड का जिक्र करने के लिए जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार में स्थित जगतगुरू आश्रम पहुंचे। जहां सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 119वां संस्करण सुना। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम पूरे देशवासियों को एक नई प्रेरणा देता है।

मन की बात में पीएम मोदी ने किया उत्तराखंड का जिक्र

मुख्यमंत्री धामी ने कहा मन की बात कार्यक्रम से सभी में नया प्रोत्साहन और उत्साहवर्धन होता है। देश के सामूहिक प्रयासों, युवा सपनों और नागरिकों की आकांक्षाओं की बात को प्रधानमंत्री सबसे साझा कर बेहतर कार्यों के लिए देशवासियों को प्रेरित करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बारे में देश और दुनिया को मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी दी।

उत्तराखंड के 11 जिलों में आयोजित हुए थे नेशनल गेम्स

सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन उत्तराखंड के भिन्न-भिन्न स्थानों पर आयोजित किए गए।उत्तराखंड के 11 स्थानों पर इन खेलों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। जिसमें राफ्टिंग की प्रतियोगिता शारदा और काली नदी में दिन के बजाय रात्रि में सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेल राज्य की खेल प्रतिभाओं के लिए बहुत बड़ा अवसर था।

देवभूमि, वीर भूमि के साथ-साथ उत्तराखंड बन रहा खेल भूमि

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि, वीर भूमि के साथ अब खेल भूमि के रूप में स्थापित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जहां 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का स्थान 25वें नंबर पर था, वहीं 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का स्थान सातवें नंबर पर होना गर्व की बात है। सीएम ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में देश भर से आए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों की बात करने पर पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया।

‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के लिए क्या कहा ?

पीएम मोदी ने कहा “मेरे प्यारे देशवासियों, आप में से बहुत सारे लोग ऐसे होंगे, जिन्होंने उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों के रोमांच का आनंद उठाया होगा। देशभर के 11,000 से अधिक एथलीट ने इसमें शानदार प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने देवभूमि के नए स्वरुप को पेश किया। उत्तराखंड अब देश में स्ट्राॅंग स्पोर्टिंग फोर्स के रूप में उभर रहा है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस बार उत्तराखंड 7वें स्थान पर रहा। यही तो पाॅवर ऑफ स्पोर्ट्स है, जो इंडिविजुअल और कम्युनिटीज के साथ-साथ पूरे राज्य का कायाकल्प कर देती है”।

पीएम मोदी ने आगे कहा “इससे जहां भावी पीढ़ियां प्रेरित होती हैं, वहीं कल्चरल एक्सीलेंस को भी बढ़ावा मिलता है। उत्तराखंड में हुए नेशनल गेम्स ने ये भी दिखाया कि कभी हार न मानने वाले जीतते जरूर है। कम्फर्ट के साथ कोई चैंपियन नहीं बनता। आज देश-भर में इन खेलों के कुछ यादगार प्रदर्शनों की खूब चर्चा है। इन खेलों में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने वाली सर्विस की टीम को मेरी बहुत-बहुत बधाई। राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने वाले हर खिलाड़ी की भी मैं सराहना करता हूँ”।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें