Dehradun NewsHighlight

CM Dhami ने परिवार के साथ रोपे ट्यूलिप के बल्ब, 17 प्रजातियों के चार हजार ट्यूलिप उगाने की मुहिम का किया शुभारंभ

आज यानी शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने परिवार के साथ सीएम आवास परिसर के उद्यान में ट्यूलि बल्ब रोपे। इसी के साथ उन्होंने 17 प्रजातियों के चार हजार ट्यूलिप उगाने वाली मुहिम की शुरुआत कर दी। इनमें लेक पर्पल व बाईकलर प्रजाति के खास रंगत वाले ट्यूलिप भी शामिल हैं।

CM Dhami ने परिवार के साथ रोपे ट्यूलिप के बल्ब

इस बार मुख्यमंत्री आवास परिसर के उद्यान में ट्यूलिप के चार हजार बल्ब रोपे जा रहे हैं। जिसमें लेक पर्पल और बाईकलर प्रजाति के खास रंगत वाले ट्यूलिप भी शामिल हैं। उद्यान विभाग को मुख्यमंत्री ने ट्यूलिप के व्यवसायिक उत्पादन की कार्ययोजना बनाने के निर्देश देते हुए पुष्प उत्पादन और बागवानी के क्षेत्र में नवाचार पर जोर दिया।

17 प्रजातियों के चार हजार ट्यूलिप उगाने की मुहिम का किया शुभारंभ

उन्होंने ट्यूलिप उत्पादन के बारे में उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से विस्तार से जानकारी ली। साथ ही परिसर में मशरूम उत्पादन, मौनपालन के साथ बागवानी से जुड़े अन्य कार्यों के बारे में भी पूछा।

सीएम धामी ने कहा कि ट्यूलिप पुष्प के व्यावसायिक उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड में कार्य योजना बनाई जानी चाहिए। जिसके लिए उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें