Pauri Garhwal NewsHighlight

CM का बड़ा ऐलान: शहीदों के नाम पर होंगे स्कूल और सड़कें, परिजनों को मिलेगी 1 करोड़ की सम्मान राशि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को लैंसडाउन में आयोजित शहीद सम्मान समारोह में शिरकत की। इस दौरान सीएम ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया और अमर शहीद गब्बर सिंह नेगी मेमोरियल में पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सीएम धामी ने की पौड़ी में कई घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कई घोषणाएं भी कीं। कोटद्वार सैनिक विश्राम गृह को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने, वीर नारियों व पूर्व सैनिकों के लिए कॉमन सर्विस सेंटर खोलने और गढ़वाल राइफल्स संग्रहालय के जीर्णोद्धार हेतु आर्थिक सहायता की घोषणा की गई। साथ ही कई विद्यालयों व मार्गों का नाम शहीदों के नाम पर करने का निर्णय लिया गया।

आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति के लिए प्रेरित करेगा सैन्य धाम: CM

सीएम ने कहा कि शहीद सम्मान यात्रा 2.0 शहीदों के परिजनों के आंसुओं का सम्मान है और देहरादून में बन रहा सैन्य धाम आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने बताया कि शहीदों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि ₹50 लाख से बढ़ाकर ₹1 करोड़ कर दी गई है, जबकि सरकारी सेवा में संयोजन के तहत अब तक 28 परिजनों को नियुक्ति दी जा चुकी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें