UttarakhandHighlight

सीएम धामी ने की अमित शाह से मुलाकात, 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह का दिया निमंत्रण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते बुधवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह लिए किया आमंत्रित किया.

सीएम धामी ने की अमित शाह से मुलाकात

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्र मंत्री के साथ उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) के सफल क्रियान्वयन और हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की.

राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह के लिए अमित शाह आ सकते हैं उत्तराखंड

बता दें 28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया था. अब माना जा रहा है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह के लिए 14 फरवरी को उत्तराखंड आ सकते हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें