HighlightUttarakhand Chamoli News

सीएम ने किया नंदानगर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, CM को देख भावुक हुए बुजुर्ग, तस्वीरें देखें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को चमोली पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने नंदानगर में आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

सीएम ने किया नंदानगर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रभावितों से भी मुलाकात की। सीएम को देख गांव के बुजुर्ग भावुक हो गए। सीएम धामी ने प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

सीएम ने कहा आपदा की इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है। सीएम ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पीड़ितों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विद्युत और पेयजल आपूर्ति को जल्द बहाल करने के लिए कहा। साथ ही अधिकारियों को राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया।

ये भी पढ़ें: Chamoli Cloudburst: नंदानगर से बरामद हुआ एक शव, लापता लोगों की तलाश जारी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें