Dehradun NewsHighlight

CM ने किया विधानसभा कार्यालयों का निरीक्षण, बोले तकनीक से और आधुनिक होगी कार्यप्रणाली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा में स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा सचिवालय, मंत्रीगणों के कक्षों तथा अन्य प्रशासनिक कार्यालयों का अवलोकन करते हुए कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

सीएम धामी ने किया विधानसभा कार्यालयों का निरीक्षण

सीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पारदर्शिता, त्वरित कार्य निष्पादन और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सेवा भाव से कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएम ने कार्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेख प्रबंधन, डिजिटलीकरण की स्थिति और आमजन व जनप्रतिनिधियों के कार्यों से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी ली।

जनता को पारदर्शी और त्वरित सेवाएं देने के किए जा रहे प्रयास: CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनता को सुगम, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस दिशा में विधानसभा के कार्यकलापों को भी तकनीकी दृष्टि से और अधिक सक्षम तथा आधुनिक बनाने की दिशा में कार्य किए गए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें