Udham Singh Nagar NewsHighlight

CM ने खटीमा में किया CSD कैंटीन का लोकार्पण, बोले विधायक रहते जो सपना देखा था आज हुआ साकार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को अपने पर गृह क्षेत्र खटीमा के दौरे पर पहुंचे। इस अवसर पर सीएम धामी ने खटीमा के नगर पालिका क्षेत्र में 7 करोड़ 15 लाख की लागत से बन कर तैयार हुए भव्य सीएसडी कैंटीन भवन का पूजा अर्चना के साथ लोकार्पण किया।

सीएम धामी ने खटीमा में किया सीएसडी कैंटीन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री धामी ने कैंटीन का स्थलीय निरीक्षण कर पूर्व सैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया। कैंटीन के लोकार्पण के बाद सीएम ने सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस मौके पर सीएम धामी द्वारा 60 वीर वीरांगनाओं एवं 80 पूर्व वीर सैनिकों को सम्मानित किया।

विधायक रहते हुए जो सपना देखा था वो आज हुआ साकार: CM

सीएम धामी के स्वर्गीय पिता सूबेदार शेर सिंह धामी की चित्र पर सीएम ने अपनी माता विशना देवी और धर्मपत्नी गीता धामी के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि खटीमा के विधायक रहते हुए खटीमा क्षेत्र में एक भव्य सीएसडी कैंटीन बनाने का उनका सपना आज साकार हुआ है।

ये भी पढ़ें: खटीमा गोलीकांड के शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आश्रितों को किया सम्मानित

बचपन से ही पूर्व सैनिकों की परेशानी को मैंने देखा है: CM

सीएम ने कहा बचपन से ही में सैनिक पिता के साथ चंपावत जिले के बनबसा कैंटीन जाने के दौरान पूर्व सैनिकों की परेशानी को मैंने देखा है।इसलिए शुरू से उनके मन में खटीमा में सीएसडी कैंटीन निर्माण की चाहत थी। जिसे आज उनकी सरकार ने पूरा किया है। कैंटीन के साथ सैनिक मिलन केंद्र का भी निर्माण हुआ है। जो खटीमा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों के विभिन्न आयोजन के काम आयेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें