Udham Singh Nagar News

सीएम धामी ने किया किसान मेले का शुभारंभ, बोले अन्नदाताओं की ताकत से आगे बढ़ रहा देश

गोबिंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रोधोगिक विश्व विद्यालय पंतनगर में आयोजित 119वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। साथ ही सीएम ने मेले में लगे स्टॉलों का भी निरीक्षण किया।

सीएम धामी ने किया किसानों को सम्मानित

सीएम धामी ने समारोह में एक दर्जन किसानों को प्रगतिशील किसान सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया। जिसमें 11-11 हजार और 5-5 हजार हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि भी दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस मेले में 350 से अधिक स्टॉल लगे हैं। इस तरह के किसान मेले के आयोजन से किसानों को काफ़ी लाभ मिलता है।

किसानों की ताकत से आगे बढ़ रहा देश

सीएम ने कहा एक ही जगह नई-नई तकनीकी व किसनों के उन्नति के लिए सारी सुविधा मिलती है। साथ ही तकनीकी के लिए सीधे संवाद करने का अवसर मिलता हैं। सीएम ने कहा किसान इस देश का अन्नदाता हैं और उनकी मेहनत और समर्पण से देश प्रदेश समृद्ध बनता हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विसकित भारत के संकल्प में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका हैं, किसानों की ताकत से देश आगे बढ़ रहा हैं।

बिना ब्याज उपलब्ध करवाया जा रहा किसानों को ऋण: CM

सीएम ने कहा हमारे किसान भाई केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के नायक हैं, जिनका परिश्रम और समर्पण प्रेरणादायक है। प्रदेश में किसानों को तीन लाख रुपए तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है, कृषि उपकरणों की खरीद के लिए फार्म मशीनरी योजना के अंतर्गत सब्सिडी दी जा रही है। साथ ही किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ते हुए उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जा रहा है।

फलों के उत्पादन में हुई ढ़ाई प्रतिशत तक वृद्धि

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रदेश में फलों के उत्पादन में ढ़ाई प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। मसरूम का उत्पादन 27 हजार मीट्रिक टन हो गया है। सीएम ने कहा मशरूम उत्पादन में हम देश में पांचवें स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में मौन पालन शहद उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं, राज्य में 33 सौ मीट्रिकटन शहद उत्पादन हो रहा है और हम देश में 08 वे स्थान पर आ गए हैं।

सरकार किसानों का कंधे से कंधा मिलाकर देगी साथ

सीएम ने कहा कि सत्र में 1 लाख 11 हजार करोड़ का बजट पारित किया गया है, जिसमें कृषि, उद्यान, एरोमैटिक, मत्स्य, मौन पालन,शोध में धनरशि प्राविधान की गई है। डबल इंजन सरकार ने किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा है और सरकार, कृषकों का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगी। सीएम ने ने किसानों से जागरूक होकर नई कृषि तकनीकि अपनाकर लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा हम सब मिलकर प्रदेश व देश को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें