Dehradun NewsHighlight

आपातकाल की 50वीं बरसी : सीएम धामी ने किया मधुकांत प्रेमी की पत्नी को सम्मानित

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर देशभर में लोकतंत्र की रक्षा में योगदान देने वाले सेनानियों को याद किया जा रहा है. इसी क्रम में देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित संविधान हत्या दिवस 2025 कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया.

सीएम धामी ने किया मधुकांत प्रेमी की पत्नी को सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार से ज्वालापुर निवासी विद्यावती, पत्नी स्वर्गीय मधुकांत प्रेमी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. बता दें मधुकांत प्रेमी न सिर्फ एक प्रखर लोकतंत्र सेनानी थे, बल्कि एक वरिष्ठ पत्रकार भी रहे हैं.

मीसा एक्ट के तहत 45 दिनों तक जेल में रहे थे मधुकांत प्रेमी

बता दें आपातकाल के दौरान मधुकांत प्रेमी ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पक्ष में आवाज बुलंद की थी, जिसके चलते उन्हें मीसा एक्ट के तहत 45 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था. सीएम धामी प्रेमी परिवार के इस संघर्ष को नमन करते हुए उनके पौत्र अविरल प्रेमी से भी मुलाकात कर आशीर्वाद दिया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें