Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी, अमित शाह के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

हरिद्वार में आज सुबह से प्रशासनिक हलचल तेज है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर अफसरशाही अलर्ट मोड में नजर आ रही है। सुरक्षा एजेंसियों से लेकर जिला प्रशासन तक तैयारियों की मॉनिटरिंग में जुटा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर हो रही तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री सुबह करीब 10:40 बजे गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड पहुंचे। वहां से वे सीधे बैरागी कैंप पहुंचकर कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

गृह मंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को देखते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री धामी के साथ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री दोपहर में देहरादून लौट जाएंगे और शासकीय कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

ये भी पढ़ें: अमित शाह के प्रस्तावित हरिद्वार दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें