UttarakhandHighlight

परिवहन विभाग में नई भर्तियां, सीएम धामी ने आठ अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सीएम आवास में परिवहन विभाग के अंतर्गत संभागीय निरीक्षक के पद पर नियुक्त 8 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. इस दौरान सीएम ने सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी.

सीएम ने उम्मीद जताई कि अभ्यर्थी अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नया करेंगे. साथ ही परिवहन विभाग में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे. सीएम ने कहा कि उत्तराखंड कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है. राज्य में परिवहन के क्षेत्र में कई चुनौतियां हैं.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सभी अभ्यर्थी संभागीय निरीक्षक वाहनों की फिटनेस जांच, मोटर वाहन अधिनियम व नियमों के अनुपालन और सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है, ऐसे में सड़क सुरक्षा और वाहनों की फिटनेस से संबंधित कार्यों में परिवहन विभाग की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें