Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

गैरसैंण को CM की सौगात: 142.25 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही आंदोलनकारियों को सम्मानित भी किया।

142.25 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने जिले की 142.25 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनमें 43.63 करोड़ की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण और 98.62 करोड़ की 33 विकास योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित होगा गैरसैंण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण और आसपास के क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने के लिए मास्टर प्लान की डीपीआर (DPR) तैयार कर कार्य करने की बात कही। साथ ही उन्होंने चौखुटिया, ज्योतिर्मठ और घनसाली को उड़ान योजना से जोड़ने की घोषणा की।

पौराणिक मंदिरों का पुनरुद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य जारी: CM

सीएम ने खेल, शिक्षा, कृषि और अन्य क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार की ओर से उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। राज्य में तीर्थाटन विकास के लिए केदारखंड और मानसखंड में स्थित पौराणिक मंदिरों का पुनरुद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें