HighlightDehradun News

सीएम धामी ने दिखाई ‘मुख्य सेवक भंडारा’ को हरी झंडी, बोले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से चारों धामों में ‘मुख्य सेवक भंडारा’ के लिए जाने वाले सेवादारों की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बता दें ‘मुख्य सेवक भंडारा’ के तहत चारधाम यात्रा (Chardham yatra 2025) में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर भोजन की व्यवस्थाएं की जाएगी.

श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है उत्तराखंड : CM

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा शुरू होने वाली है, यात्रा के लिए पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है. चारधाम यात्रा में देश भर से श्रद्धालु उत्तराखंड आने लगे हैं. सीएम ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड, देश और विश्व भर से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है. राज्य सरकार का प्रयास है कि सभी श्रद्धालु उत्तराखंड से यात्रा का अच्छा अनुभव लेकर वापस जाएं.

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी

सीएम धामी ने चारधाम यात्रा में सेवा का कार्य करने वाले विभिन्न लोगों, संगठनों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा को सफल बनाना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है. चारधाम यात्रा में हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है. लाखों की संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड आते हैं. सीएम ने कहा कि चारधाम यात्रा से पहले हर स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

ये भी पढ़ें : Chardham yatra 2025 से पहले विशेषज्ञों ने जताई बड़ी चेतावनी, सरकार को किया आगाह

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें