Dehradun NewsHighlight

अब देहरादून की सड़कों पर दौड़ेंगी जर्मन वाली स्वीपिंग मशीनें, CM Dhami ने दिखाई हरी झंडी

German Sweeping Machine: अब देहरादून (Dehradun) की सड़कों पर जर्मन की स्वीपिंग मशीनें कूड़ा साफ करती नजर आएंगी। जिसका आज शुक्रवार को सीएम धामी ने फ्लैग ऑफ किया है। बता दें कि देहरादून में सड़कों को साफ और स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम ने जर्मनी की वैक्यूम बेस्ड रोड स्वीपिंग मशीनें खरीदी हैं।

Cm dhami

German Sweeping Machine को CM Dhami ने दिखाई हरी झंडी

आपको बता दें कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत ये मशीनें शहर के मुख्य मार्गों पर धूल व प्रदूषण को कम करेंगी और बेहतर वायु गुणवत्ता प्रदान करेंगी। जिससे शहर अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनेगा।

मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम धामी ने कहा कि देहरादून नगर निगम का पूरा क्षेत्र साफ और स्वच्छ की श्रेणी में प्रमुख शहरों में आए इसके लिए संकल्पबद्ध होकर काम किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि मेयर सौरभ थपलियाल के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा विभिन्न प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हैं जिसका परिणाम आने वाले समय पर मिलेगा।

ये भी पढ़ें:- अब देहरादून की सड़कों पर जर्मनी की मशीनें लगाएंगी झाड़ू, करोड़ों में है कीमत

german sweeping machine

साढ़े छह करोड़ है कीमत

जर्मनी की ये मशीनें एक ही दिन में कई किलोमीटर सफाई करेंगी। शहर में वीआईपी मूवमेंट के दौरान भी काफी कम समय में ये ज्यादा इलाका कवर कर सफाई कर सकती है। शहर की मुख्य सड़कों की सफाई इन्हीं से की जाएगी। जल्द ही नगर निगम इनका ट्रायल करेगा। जिसके बाद मशीनों को काम पर लगाया जाएगा। बता दें कि इन मशीनों की कीमत साढ़े छह करोड़ है। ये मशीनें सड़कों पर पड़े कचरे, धूल और बाकी गंदगी को साफ करेगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें