
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में दीपावली के अवसर पर मिलने आये कैबिनेट मंत्री समेत विधायकों और अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी।

सीएम धामी ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा, पवित्रता और मिल-जुलकर खुशहाली फैलाने का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस दीपावली से प्रदेशवासियों के जीवन में नई उम्मीद, समृद्धि और खुशहाली आएगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सभी इस पर्व को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं।
