Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

गैरसैंण में सीएम धामी ने किया योग, कई देशों के राजदूत भी रहे मौजूद

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रदेश के शहर से लेकर गांव तक योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी योग दिवस के मौके पर गैरसैंण के भराड़ीसैंण में योग किया. इस दौरान कार्यक्रम में कई देशों के राजदूतों ने भी हिस्सा लिया.

गैरसैंण में सीएम धामी ने किया किया योग

गैरसैंण के भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री धामी ने योग किया. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘हर घर योग, हर जन निरोग’ अभियान का शुभारंभ भी किया. सीएम धामी ने कहा योग भारत की प्राचीनतम और गौरवशाली परपंरा का अमूल्य उपहार है. साथ ही सीएम ने योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की बात कही.

कई देशों के राजदूत भी रहे मौजूद

सीएम ने कहा भराड़ीसैंण की अद्भुत प्राकृतिक छटा के बीच 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ किया सामूहिक योग न केवल देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक परंपरा को समृद्ध करता है, बल्कि इसे वैश्विक मंच पर एक विशिष्ट पहचान भी देता है. सीएम ने कहा यह हमारे देश के लिए गर्व का विषय है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें