Big News

CM ने कराया पहला रजिस्ट्रेशन, 27 जनवरी को हर साल UCC दिवस मनाने का किया ऐलान

उत्तराखंड में सोमवार को समान नागरिक संहिता (UCC) लागू हो गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास में यूसीसी के पोर्टल को लॉन्च किया. बता दें ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है.

सीएम धामी ने कराया पहला रजिस्ट्रेशन

कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने यूसीसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी करवाया. बता दें यूसीसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने वाले सीएम धामी पहले व्यक्ति बन गए हैं. सीएम ने कहा मां गंगा के उद्गम स्थल देवभूमि उत्तराखंड से समानता की अविरल धारा बहने लगी है. समान नागरिक संहिता कानून लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है. आज से समानता के नए युग का शुभारंभ हो गया है.

27 जनवरी को हर साल मनाया जाएगा UCC दिवस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी नियमावली कमेटी का आभार व्यक्त कर कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. सीएम धामी ने कहा इसी पल से उत्तराखंड राज्य के सभी नागरिकों के अधिकार समान हो गए हैं. सीएम धामी ने कहा कि ये पल मेरे लिए भावनात्मक पल है. यूसीसी का पोर्टल लॉन्च करने के दौरान सीएम धामी ने ऐलान किया कि उत्तराखंड में हर साल 27 जनवरी को यूसीसी दिवस के रूप में मनाया जाएगा.

हलाल, तीन तलाक में लगेगा पूरी तरह से विराम : CM

सीएम ने कहा 2022 में मैंने जो वायदा जनता से किया था आज वह पूरा हो गया है. मुझे उम्मीद थी कि जनता इस कार्य में मेरा साथ देगी, वो आज सफल हुआ है. सीएम ने कहा लगभग तीन साल बाद ये पल आया है, जब यूसीसी कानून लागू हो गया है. अब धर्म, जाति, लिंग के आधार में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा. वहीं अब हलाल, तीन तलाक, बहु विवाह, बाल विवाह में पूरी तरह से विराम लग जाएगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें