Uttarkashi NewsHighlight

27 फरवरी को उत्तरकाशी आएंगे पीएम मोदी, सीएम धामी ने किया मुखबा का स्थलीय निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र पहुंचकर मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल, मुखबा का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियां का जायजा लिया.

27 फरवरी को उत्तरकाशी आएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को शीतकालीन यात्रा के लिए उत्तरकाशी पहुंचेंगे. जिसके लेकर प्रशासन की ओर से लगभग तैयारियां पूरी हो गई है. सोमवार को सीएम धामी ने हर्षिल पहुंचकर मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल, मुखीमठ क्षेत्र में तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया. इसके साथ ही अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी ली.

सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए जरुरी दिशा निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी की इस महत्वपूर्ण यात्रा को स्मरणीय और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक धरोहर को प्रदर्शित करने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं, जिससे प्रदेश का समृद्ध पर्यटन और अधिक सशक्त हो.

पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार है उत्तराखंड : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की दिव्यता और आध्यात्मिकता को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में यह यात्रा एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि में स्वागत करने के लिए उत्तराखंड में सभी लोग उत्साहित हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें