Dehradun NewsHighlight

स्टेट प्रेस क्लब चुनाव : विश्वजीत एक बार फिर बने अध्यक्ष, बसंत निगम बने महामंत्री, CM ने दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टेट प्रेस क्लब उतराखण्ड के चुनाव में विश्वजीत नेगी को दोबारा अध्यक्ष और बसंत निगम को महामंत्री चुने जाने पर शुभकामनाएं दी है.

सीएम धामी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि स्टेट प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए आदर्श पत्रकारिता को बढ़ावा देने का प्रयास करेंगे.

सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनता तक पहुंचाने में बनेंगे सहयोगी

सीएम धामी ने कहा कि मीडिया सरकार की योजनाओं और नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है. मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि स्टेट प्रेस क्लब सरकार की योजनाओं और नीतियों को नियमित रूप से आम जन तक पहुंचाने का काम करने में सहयोगी बनेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें