Champawat News

चम्पावत को CM ने दी बड़ी सौगात, 36.83 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जिले के समग्र विकास को नई दिशा देते हुए जनकल्याण एवं आधारभूत संरचना को सशक्त बनाने के लिए 36.83 करोड़ की 17 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें 7.12 करोड़ लागत वाली चार योजनाओं का लोकार्पण और 29.71 करोड़ की 13 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

चम्पावत को CM ने दी 36.83 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री धामी ने कहा इन योजनाओं से चम्पावत के अंतिम छोर तक विकास का लाभ पहुंचेगा और जनपद तेजी से “आदर्श जनपद” के रूप में स्थापित होगा। सीएम ने गांधी चौक में स्थापित 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है, जो प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रसेवा का भाव जागृत करता है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता है।

जिले में शुरू होगी CT स्कैन और MRI की सुविधा

सीएम ने कहा कि चम्पावत को “आदर्श जनपद” बनाने का संकल्प इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि जनपद में 117 करोड़ से अधिक की लागत से गोल्ज्यू कॉरिडोर का निर्माण प्रगति पर है। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करते हुए जिला चिकित्सालय में 20 करोड़ की लागत से 50 बेड क्षमता की अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित की गई है और 5 करोड़ की लागत से सीटी स्कैन और MRI जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

AI युग के लिए तैयार होंगे बच्चे

सीएम ने कहा कि 57 करोड़ की लागत से बन रहा साइंस सेंटर, AI के इस युग में बच्चों को आधुनिक ज्ञान से जोड़ते हुए उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा। उन्होंने बताया कि शारदा कॉरिडोर के निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। सीएम ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में बेटियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से राज्य का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज निर्माणाधीन है। इसके साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर ड्राई पोर्ट निर्माण तथा बुजुर्गों के लिए 8.99 करोड़ की लागत से वृद्धाश्रम भवन निर्माणाधीन है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें