Big NewsUttarakhand

Dhami Cabinet: धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म!, इन 6 अहम प्रस्तावो पर लगी मुहर

Dhami Cabinet Meeting Decision: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में ये बैठक हुई। बैठक में कुल 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सचिव बंशीधर तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैसलों की जानकारी साझा की।

Dhami Cabinet Meeting Decision: धामी कैबिनेट की बैठक में इन 6 प्रस्तावो पर लगी मुहर

  • उच्च न्यायालय अधिष्ठान कार्यालय में दो अधिवक्ताओं के पदों के साथ वरिष्ठ प्रमुख, निजी सचिव और आशुलिपिक पद सृजित किए गए।
  • उधम सिंह नगर जिले में 9.918 हेक्टेयर भूमि जिला विकास प्राधिकरण को आवंटित की गई।
  • देहरादून शहर में यातायात सुधार के लिए “देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड” कंपनी का गठन होगा, जो बसों का रखरखाव और संचालन करेगी।
  • पशुपालन विभाग के तहत कुकुट आहार सब्सिडी योजना को मंजूरी दी गई। यह योजना राज्य के 9 पर्वतीय जिलों में लागू होगी। इसके लिए ₹2 करोड़ 25 लाख 85 हजार की सब्सिडी दी जाएगी।
  • उत्तराखंड सेवा का अधिकार का नवम वार्षिक प्रतिवेदन 2023-24 विधानसभा पटल पर प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया।
  • बैठक में अन्य विभागीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें