Big NewsDehradun News

सीएम धामी ने स्थानीय दुकानों और कुम्हारों से ख़रीदे बर्तन, UPI से पेमेंट कर किया प्रोत्साहित

दीपावली पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित चकराता रोड की स्थानीय दुकानों से मिट्टी के दीये, बर्तन और अन्य पारंपरिक स्वदेशी सामानों की खरीदारी की। इस अवसर पर सीएम ने स्थानीय दुकानदारों, कुम्हारों और हस्तशिल्पकारों से संवाद भी किया। साथ ही उन्हें पारंपरिक कलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

सीएम धामी ने कुम्हारों से बर्तन खरीद कर UPI से किया पेमेंट

सीएम ने दीपावली की खरीदारी के दौरान डिजिटल भुगतान (UPI) के माध्यम से सामान खरीदा और आम जनता से भी आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करें, जिससे छोटे व्यवसायियों, कारीगरों को मजबूती मिले। सीएम ने कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश और समृद्धि का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस शुभ अवसर पर हमें अपने देश के कारीगरों और स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करना चाहिए। स्वदेशी उत्पादों की खरीद न केवल हमारी परंपरा को जीवित रखती है, बल्कि ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को भी सशक्त बनाती है।

पिछले सालों की तुलना में अधिक रही बिक्री

दीपावली की खरीदारी के दौरान सीएम ने चकराता रोड पर स्थित दुकानदारों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत भी की। दुकानदारों ने सीएम को बताया कि इस साल GST की कम दरों के कारण सामान सस्ता हुआ है, जिससे बिक्री पिछले सालों की तुलना में अधिक रही है।

सीएम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार दीपावली के दौरान व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन पीएम मोदी के ‘स्वदेशी अपनाओ’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान का भी परिणाम है, जिसके चलते लोगों ने स्थानीय दुकानदारों से अधिक से अधिक खरीदारी की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें