Dehradun NewsHighlight

ग्रीन सेस की वसूली में हो रही देरी पर सीएम धामी नाराज, अधिकारियों को दे डाले ये निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ने गुरुवार को सचिवालय में वित्तीय वर्ष 2025-26 की राजस्व प्राप्ति की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में सीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व वसूली बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही ग्रीन सेस की वसूली में हो रही देरी परभी नाराजगी जताई।

AI से कर चोरी रोकने के दिए निर्देश

सीएम ने कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए AI आधारित तकनीक के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने निबंधन और रजिस्ट्रेशन से जुड़े सभी कार्यों को पूरी तरह डिजिटाइज करने के निर्देश दिए। साथ ही सब रजिस्ट्रार कार्यालयों का डीएम और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण करने को कहा। सीएम ने स्पष्ट किया कि रजिस्ट्री के दौरान संपत्ति का उचित मूल्य दर्ज होना चाहिए और इसकी पुष्टि के लिए आवश्यकता पड़ने पर संपत्तियों का स्थलीय निरीक्षण भी किया जाए।

ग्रीन सेस की वसूली में हो रही देरी पर CM ने जताई नाराजगी

प्रदेश से बाहर के वाहनों से ग्रीन सेस की वसूली में हो रही देरी पर सीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि ग्रीन सेस की वसूली तत्काल शुरू की जाए। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए राज्य के हित में वन संपदा के सही उपयोग पर बल दिया। सीएम धामी ने तराई क्षेत्रों में कमर्शियल प्लांटेशन और जड़ी-बूटी उत्पादन के क्षेत्र में ठोस और व्यावहारिक योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में घूमना होगा महंगा: बाहरी वाहनों के लिए ग्रीन सेस लागू, जानें डिटेल

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें