Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

सीएम धामी और विस अध्यक्ष ने किया गैरसैंण में पौधारोपण, प्रदेशवासियों से भी की पौधा लगाने की अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया।

गैरसैंण में पौधारोपण

सीएम धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण के साथ ही कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, अपर मुख्य सचिव आर.के सुधांशु, डीजीपी दीपम सेठ और प्रमुख वन संरक्षक हॉफ समीर सिन्हा ने भी इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया।

सीएम ने प्रदेशवासियों से भी की पौधा लगाने की अपील

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि हर नागरिक अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ। उन्होंने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़ें: हंगामे में सिमट गया गैरसैंण सत्र, डेढ़ दिन में ही खत्म, कांग्रेस का प्रदर्शन बना वजह

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें