Pithoragarhhighlight

मां के साथ पैतृक गांव टुंडी–बारमौं पहुंच कर भावुक हुए CM, बोले यही से पकड़ी थी विद्यालय की राह

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अपनी मां के साथ अपने पैतृक गांव पिथौरागढ़ के टुंडी-बारमौ पहुंचे। जहां उन्होंने गांव के मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य की खुशहाली की कामना की। अपने पैतृक गांव पहुंचकर सीएम धामी भावुक नजर आए।

मां के साथ पैतृक गांव टुंडी–बारमौं पहुंच कर भावुक हुए सीएम धामी

सीएम शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने जौलजीबी मेले का शुभारंभ किया। पैतृक गांव पहुंचकर सीएम गांव की पगडंडी पर मां का हाथ पकड़े घूमते नजर आए. सीएम ने गांव में बिताए अनुभव साझा करते हुए कहा कि मां के साथ अपने पैतृक क्षेत्र, कनालीछीना के टुंडी–बारमौं पहुंचना उनके लिए बेहद भावुक क्षण रहा।

Cm dhami

इसी गांव से पहली बार पकड़ी थी विद्यालय की राह: CM

मुख्यमंत्री धामी ने कहा यह वही गांव है, जहां उन्होंने बचपन बिताया, पहली बार विद्यालय की राह पकड़ी और जहां गांव के स्नेह, संस्कृति और परम्पराओं की समृद्ध छाया ने उनके व्यक्तित्व को आकार दिया। सीएम ने कहा कि गांव पहुंचते ही बुजुर्गों का आशीर्वाद और मातृशक्ति का प्रेम मन को भावनाओं से भर गया।

Cm dhami
पैतृक गांव टुंडी–बारमौं पहुंचे सीएम धामी

सीएम धामी को बचपन के नाम से पुकारते नजर आए बुजुर्ग

कई बुजुर्गों ने सीएम धामी से मुलाकात में उन्हें बचपन के नाम से पुकारा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुलाकात के दौरान हर चेहरा अपना लगा, हर आंगन स्मृतियों से भरा और हर कदम बचपन की गलियों से होकर गुजरता हुआ महसूस हुआ। टुंडी–बारमौं उनके लिए सिर्फ एक गांव नहीं बल्कि उनकी जड़, संस्कार और पहचान भी है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button