Big NewsNainital News

CM Dhami का बड़ा एलान!, Nainital को मिली 112 करोड़ की सौगात

आज यानी शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल के धारी ब्लॉक स्थित हिमरिरी स्टेडियम गए। जहां उन्होंने नैनीताल की 112.34 करोड़ की 17 योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया।

CM Dhami का बड़ा एलान!

दरअसल सीएम धामी ने 70.73 करोड़ की आठ विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। जिसमें 4.53 करोड़ से भवाली बाईपास भाग-1 का डामरीकरण, 11.62 करोड़ से भवाली बाईपास पार्ट-2 सुधारीकरण, भीमताल बाईपास मोटर मार्ग का सुधारीकरण 7.95 करोड़ से लोकापर्ण किया।

नैनीताल को मिली 112 करोड़ की सौगात

इसके साथ ही 16.62 करोड़ भीमताल-खुटानी -चांफी-परमपुरी-धानाचुली पंचेश्चर मोटरमार्ग सुधारीकरण का निर्माण कार्य, 19.48 करोड़ से 50 बैड क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण, 8.43 करोड़ से लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दूचौड पुस्तकालय, 1.46 करोड़ से गौशाला निर्माण और 61.38 लाख से पुस्तकालय कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष एवं विज्ञान प्रयोगशाला आदि का लोकापर्ण किया।

मुख्यमंत्री ने नई योजनाओं का किया शिलान्यास

इसके बाद मुख्यमंत्री ने 41.60 करोड़ की 9 नई योजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम ने 5.35 करोड़ से परीक्षा भवन निर्माण, 97.72 लाख से लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में चाहरदीवारी निर्माण, 1.5 करोड़ से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर कार्य, 46.54 लाख से भवन निर्माण, 75 लाख से ओखलकांडा में सभागार कक्ष, 45 लाख से रामनगर में टाईप-4 आवासीय भवन निर्माण, 9.81 करोड़ से मोटर मार्ग निर्माण, 8.19 करोड़ से पंगोट दैचोरी मार्ग का नवनिर्माण आदि का शिलान्यास किया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें