Big NewsUttarakhand

CM Dhami ने दी 146 करोड़ की सौगात!, सड़क से लेकर कुंभ मेला तैयारियों तक मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए कुल 146.19 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसमें शिक्षा, पेयजल, सड़क, कुंभ मेला तैयारियों से लेकर अभियोजन विभाग के भवन निर्माण तक कई अहम परियोजनाएं शामिल हैं।

CM Dhami ने दी 146 करोड़ की सौगात!

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के अन्तर्गत नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, भगवानपुर से राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ होते हुए कालाढूंगी मुख्य मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य हेतु 3.81 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

बागेश्वर में 4.73 करोड़ रुपए की मंजूदी

मुख्यमंत्री ने बागेश्वर में बोड़ी धुराफाट पम्पिंग योजना के तहत पम्पों और मोटरों की रेट्रोफिटिंग के लिए ऊर्जा कुशल सेंट्रीफ्यूगल पम्प सेटों की आपूर्ति और स्थापना के लिए 4.73 करोड़ रुपए की मंजूदी दी है।

हरिद्वार के लिए 7.07 करोड़ रुपए स्वीकृत

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के रोशनाबाद में अभियोजन विभाग के जनदीय निदेशालय हेतु कार्यालय एवं सदर मालखाने के निर्माण हेतु 7.07 करोड की धनराशि स्वीकृत करते हुए प्रथम किस्त के रूप में 40 प्रतिशत की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों को मंजूरी

मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 से सम्बन्धित विभिन्न नवीन निर्माण कार्यों के लिए कार्यदायी संस्थाओं एवं लगभग 01 अरब, 13 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति प्रदान करते हुए इस वित्तीय वर्ष में 10 करोड़ की धनराशि से टोकन राशि अनुपातिक रूप से निर्गत किये जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया है।

पेयजल और स्वच्छता विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड जल संस्थान की 3 योजनाएं (लागत 9.22 करोड़) और उत्तराखंड पेयजल निगम की 17 योजनाएं (लागत 8.36 करोड़), यानी कुल 17.58 करोड़ रुपये की योजनाओं को नाबार्ड के अंतर्गत स्वीकृति दी गई है।

लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवकी देवी पत्नी स्व श्यामदत्त तिवारी, निवासी किच्छा, जनपद उधम सिंह नगर को दिनांक 14.06.2017 से दिनांक 13.10.2022 तक 16 हजार प्रतिमाह पेंशन तथा दिनांक 14.10.2022 से 20 हजार प्रतिमाह बकाये सहित लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन अनुमन्य किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें