देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के माजरी ग्रांट में जनता दरबार लगाया। सीएम को अपने बीच पा स्थानीय निवासी गदगद हो गए। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओँ ने सीएम रावत का क्षेत्र में पधारने पर जोरदार स्वागत किया।
जनता दरबार में मुख्यमंत्री से स्थानीय जनता ने कई समस्याएं रखी, जिनमें बिजली, पानी, क्षतिग्रस्त नहर, सड़कों और स्कूलों जैसे सार्वजिनक समस्याओं का जिक्र किया। जिस पर सीएम ने मौजूद अधिकारियों को समस्याओँ को संज्ञान में ले कर जल्द निराकरण का फरमान सुनाया। साथ ही रावत ने क्षेत्र वासियों को भरोसा दिया कि जल्द ही इलाके की सभी तकलीफों का निराकरण कर दिया जाएगा।