UttarakhandBig News

CM ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति और उत्तरायणी की बधाई, बोले मांगलिक कार्यों के शुभारम्भ से जुड़ा है ये पर्व

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति और उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई दी है. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सूर्यदेव की उपासना, दान और धर्म परायणता का यह पर्व लोगों के जीवन में उत्साह और उमंग का संचार करता है.

सीएम ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति और उत्तरायणी की बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है. भारतीय संस्कृति में मकर संक्रांति और इस अवसर पर किये जाने वाले दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है.

माँगलिक कार्यों के शुभारम्भ से जुड़ा है पर्व

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह पावन पर्व माँगलिक कार्यों के शुभारम्भ से भी जुड़ा है. मुख्यमंत्री धामी ने कामना की कि भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करें.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें