मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एंटी सैटेलाइट मिसाइल की गौरवशाली उपलब्धि हासिल करने पर देश के वैज्ञानिकों व आमजन को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत अब अमरीका, रूस व चीन के बाद चैथी महाशक्ति बन गया है। एंटी सैटेलाइट मिसाइल तकनीक देश की रक्षा के लिए अभेद्य कवच है।
किसी ताकत की हिम्मत नहीं है कि हमारे देश की ओर आंख उठाकर भी देख सकें-सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने देश की सम्प्रभुता की रक्षा के लिए कटिबद्ध हैं। किसी ताकत की हिम्मत नहीं है कि हमारे देश की ओर आंख उठाकर भी देख सकें. मैं उत्तराखंड की जनता की ओर से भारत की महान वैज्ञानिक प्रतिभा का अभिनंदन करता हूँ। भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में लाइव सेटेलाइट को घ्वस्त कर अहम उपलब्धि हासिल की है। इस तकनीकी दक्षता के क्षेत्र में अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत एंटी सेटेलाइट क्षमता वाला दुनिया का चैथा देश बन गया है।
भारत के वैज्ञानिकों ने दुनिया में अपनी तकनीकी दक्षता का लोहा मनवाया-सीएम
उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के जरिए भारत के वैज्ञानिकों ने दुनिया में अपनी तकनीकी दक्षता का लोहा मनवाया है। अंतरिक्ष वैज्ञानिक अंतरिक्ष, रक्षा, से लेकर कृषि, आपदा प्रबंधन व अन्य जनकल्याण के कार्य कर रहे हैं। इस दिशा में हमारे वैज्ञानिकों से सारे लक्ष्य हासिल किये हैं। हमारा ये अंतरिक्ष ऑपरेशन किसी के खिलाफ नहीं था, यह हमारी आत्मनिर्भरता का परीक्षण है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिर साबित किया है कि भारत की संप्रभुता और सुरक्षा सर्वोपरि है-सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर सभी देशवासियों को बधाई। यह हमारे देश के लिए गौरव का पल भी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिर साबित किया है कि भारत की संप्रभुता और सुरक्षा सर्वोपरि है। इसके लिए जो भी कदम उठाने पड़ेंगे इसमें मोदी सरकार पीछे नहीं रहेगी। सचमुच 130 करोड़ भारतीयों के लिए यह गौरव का पल है। अटलजी ने परमाणु परीक्षण किया। डीआरडीओ को बधाई। अंतरिक्ष विज्ञान के तकनीकी क्षेत्र में Anti satellite क्षमता विकसित करने वाला आज भारत चैथा देश बन गया है। यह हम सबके लिए गर्व का विषय है।