नई दिल्ली: उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध लोकगायक गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी को संगीत नाटक अकादमी द्वारा वर्ष 2018 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है। मंगलवार को संगीत नाटक अकादमी द्वारा वर्ष 2018 के लिए अकादमी रत्न और अकादमी पुरस्कार की घोषणा की गई। उत्तराखण्ड में संगीत के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए साल 2018 का अकादमी पुरस्कार नरेन्द्र सिंह नेगी को दिया जायेगा। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा एक समोराह में दिया जाता है।
वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2018 मिलने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमारी समृद्ध लोक संस्कृति एवं लोक विधा के विकास के लिए समर्पित व्यक्तित्व के धनी नरेन्द्र सिंह नेगी को दिया गया यह प्रतिष्ठित सम्मान उत्तराखण्ड का भी सम्मान है। मुख्यमंत्री ने नेगी के यशस्वी दीर्घ जीवन की भी ईश्वर से कामना की है।