Big NewsDehradun

सीएम की घोषणा : उत्तराखंड में 24 हजार रिक्त पदों पर होंगी नियुक्तियां

Breaking uttarakhand newsदेहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को राज्य के बेरोजगार युवाओं को खुशखबरी दी है. जी हां बीते दिन हुई बैठक में मुख्यमंत्री आवास में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में लगभग 24 हजार के करीब रिक्त पदों पर नियुक्यिं की जानी है, इसीलिए प्रदेश में वर्ष 2019-20 को रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

सीएम ने कहा कि लगभग 8500 पद अधियाचन की प्रक्रिया में है। लोक सेवा आयोग द्वारा भी रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। इसी प्रकार 5500 पदों पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया हेतु विभागीय सचिवों को प्रत्येक 10 दिन में समीक्षा करने के भी निर्देश दिये गये हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सभी विश्वविद्यालयों के लिए तैयार किये जा रहे अम्ब्रैला एक्ट के सम्बन्ध में बताया कि प्रदेश में 12 सरकारी तथा लगभग 20 प्राईवेट विश्वविद्यालयों को अम्ब्रैला एक्ट के तहत लाने पर विचार किया जा रहा है। इस परिपेक्ष में व्यापक विचार विमर्श के पश्चात आने वाले समय में इस सम्बन्ध में निर्णय लिया जायेगा।

Back to top button