Uttarkashi NewsBig News

उत्तरकाशी में फटा बादल, कई लोगों के दबे होने की सूचना, रवाना हुई रेस्क्यू टीम

Uttarkashi cloudburst : उत्तरकाशी के धराली गांव से बादल फटने की खबर सामने आ रही है। जिसके बाद खीरगंगा में पानी और मलबा आ गया है। कई लोगों के दबे होने की खबर सामने आ रही है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

उत्तरकाशी में फटा बादल

बादल फटने के कारण धराली मार्केट क्षेत्र में भारी नुकसान होने की सूचना है। बताया जा रहा है कई होटलों में भी पानी और मलबा घुस गया है। बादल फटने के कारण बड़े स्तर पर जानमाल के नुकसान होने की आशंका है। रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

चार लोगों के मरने की पुष्टि

बादल फटने से धराली गांव में विनाशकारी बाढ़ आ गई है। 50 से 60 लोगों के दबे होने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है बाढ़ के चलते 20 से 25 होटल और होमस्टे तबाह हो गए हैं। डीएम प्रशांत कुमार आर्य ने चार लोगों के मरने की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में आज कहर बरपाएगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें