Dehradun NewsBig News

देहरादून में भी हुई स्वच्छता सेवा पखवाड़ा की शुरुआत, गांधी जयंती तक होगा आयोजन

भाजपा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस धूमधाम से मना रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस यानी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती तक भाजपा स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी।

देहरादून के गांधी पार्क में हुई स्वच्छता सेवा पखवाड़ा की शुरुआत

इसी क्रम में आज देहरादून के गांधी पार्क में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की गई। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, वन मंत्री सुबोध उनियाल और देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल मौजूद रहे। सीएम धामी ने नगर निगम के कर्मचारियों सहित कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई।

देहरादून में भी हुई स्वच्छता सेवा पखवाड़ा की शुरुआत
सीएम धामी ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

आज का दिन बहुत शुभ है: CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन बहुत शुभ है आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। सीएम ने कहा प्रधानमंत्री मोदी की हमेशा से इच्छा रही है कि पूरा देश स्वच्छ रहे। इसी मिशन को आगे बढ़ाते हुए आज से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें