Dehradun : विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छ भारत-स्वच्छ गढ़वाल अभियान की शुरुवात : सतपाल महाराज - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छ भारत-स्वच्छ गढ़वाल अभियान की शुरुवात : सतपाल महाराज

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
khabar uk

khabar ukदेहरादून : देहरादून स्थित राज्य विधानसभा में मीडिया से आज पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज रूबरू हुए. इस दौरान उनके साथ मॉरीशस के हाईकमिश्नर भी मौजूद रहे जो की बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन के लिए आए हैं.

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर अभियान

इस दौरान सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छ भारत स्वच्छ गढ़वाल अभियान की शुरुवात की जाएगी. सतपाल महाराज ने बताया कि ये अभियान चारोधामों के साथ गढ़वाल के 7 जिलों में चलाया जायेगा जो कि एक सप्ताह तक चलेगा.

इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

सतपाल महाराज ने जानकारी दी की इस अभियान के तहत प्रतिस्पर्धा भी होगी जिससे जीतने वाले जिलों को मुख्यमंत्री राज्य स्थापना दिवस पर पुरस्कृत कर सम्मानित करेंगे.वहीं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चार धाम यात्रा को लेकर भी आंकड़े जारी किए. जिसके तहत 31 मई तक चारधामों में 10 लाख 4 हजार 132 यात्री चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं.

Share This Article